भीषण गर्मी में ग्रुप के संरक्षक संजय अवस्थी और उनकी टीम बनी राहगीरों का सहारा।
भीषण गर्मी में ग्रुप के संरक्षक संजय अवस्थी और उनकी टीम बनी राहगीरों का सहारा।
जय श्री राम ग्रुप एवं परहितवाद सेवा संघ द्वारा 9 दिन तक चलाया गया पेय पदार्थ सेवा अभियान का हुआ भव्य समापन।
शिवपुरी। नौतपे की भीषण गर्मी और जल संकट के बीच जय श्री राम ग्रुप एवं परहितवाद सेवा संघ द्वारा चलाया गया नौ दिवसीय शीतल पेय पदार्थ वितरण अभियान मंगलवार को केरी के पना वितरण के साथ संपन्न हो गया। इस सेवा कार्य का नेतृत्व ग्रुप के संरक्षक संजय अवस्थी सरपंच ने किया, जिनके मार्गदर्शन में पूरी टीम ने 25 मई से 2 जून तक लगातार 9 दिनों तक राहगीरों की सेवा की।
वीर सावरकर मार्केट के नीचे लगाए गए सेवा शिविर में प्रतिदिन हजारों लोगों को लस्सी, नींबू पानी, छाछ, मेंगो शेक, जलजीरा, रायचंदखेरी के खरबूजे की लस्सी, दही की लस्सी और केरी का पना सहित विभिन्न शीतल पेय पदार्थ वितरित किए गए। भीषण गर्मी में यह सेवा अभियान राहगीरों के लिए राहत का बड़ा माध्यम बना। इस अवसर पर संरक्षक संजय अवस्थी ने कहा कि मानव सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं है और जरूरतमंदों की सहायता करना प्रत्येक व्यक्ति का दायित्व है। अभियान के दौरान टीम के सभी सदस्यों ने पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ अपनी जिम्मेदारी निभाई, जिससे यह सेवा कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो सका। नौतपा के नौ दिनों तक चले इस अभियान की शहर से लेकर जिलेभर में सराहना हो रही है। राहगीरों और स्थानीय नागरिकों ने संजय अवस्थी एवं उनकी टीम के सेवा भाव की प्रशंसा करते हुए इसे मानवता की मिसाल बताया। समापन अवसर पर जय श्री राम ग्रुप एवं परहितवाद सेवा संघ के संरक्षक संजय अवस्थी सहित समस्त सदस्यों की सक्रिय सहभागिता रही। संगठन ने बताया कि भविष्य में भी इसी प्रकार के जनहित और सेवा कार्य निरंतर जारी रहेंगे।
वहीं हर रोज सेवा कार्य के बाद ग्रुप के सदस्यों द्वारा साफ सफाई हेतु स्वच्छता का अभियान भी चलाया जा रहा था इसकी भी निकलने वाले लोगों ने काफी प्रशंसा की।





कोई टिप्पणी नहीं