मक्सी-दाहोद में हुई बस दुर्घटना के बाद शिवपुरी कलेक्टर अर्पित वर्मा के निर्देशन मे परिवहन अधिकारी रंजना कुशवाहा ने की यात्री बसों की जांच ।
मक्सी-दाहोद में हुई बस दुर्घटना के बाद शिवपुरी कलेक्टर अर्पित वर्मा के निर्देशन मे परिवहन अधिकारी रंजना कुशवाहा ने की यात्री बसों की जांच ।
विगत 3 दिनों में 75 स्लीपर/यात्री बसों की जांच की गई है और 25 वाहनों पर नियमों के उल्लंघन के लिए चालानी कार्यवाही की गई है ।
चालानी कार्यवाही मे 1,04,500 रुपए का जुर्माना वसूला गया है ।
जिला परिवहन अधिकारी रंजना कुशवाहा ने बताया की कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा के निर्देशानुसार लगातार टीम द्वारा कार्यवाही की जा रही है। विगत 3 दिनों में 75 स्लीपर/यात्री बसों की जांच की गई है और 25 वाहनों पर नियमों के उल्लंघन के लिए चालानी कार्यवाही की गई है जिसमें 1,04,500 रुपए का जुर्माना वसूला गया है।
👉 सभी बस संचालकों को सख्त निर्देश: दुर्घटनाओं से बचने के लिए वाहनों का संचालन अनिवार्य रूप से परिवहन नियमों के तहत ही करें। नियमों की अनदेखी करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।





कोई टिप्पणी नहीं