Breaking News

दतिया में नारी शक्ति का भाजपा को समर्थन, पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा की उपस्थिति में कई महिलाओं ने ली भाजपा की सदस्यता।

दतिया में नारी शक्ति का भाजपा को समर्थन, पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा की उपस्थिति में कई महिलाओं ने ली भाजपा की सदस्यता।

दतिया । भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा और विकास के संकल्प से प्रभावित होकर आज बड़ी संख्या में महिलाओं ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। यह सदस्यता कार्यक्रम पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा और भाजपा जिला अध्यक्ष रघुवीर सिंह कुशवाहा की उपस्थिति में आयोजित किया गया।

भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वाली महिलाओं ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने एवं प्रदेश के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प व्यक्त किया।

इस सदस्यता अभियान को सफल बनाने में आस्था रावत, संजना कुशवाहा और दीपक माली की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं नव नियुक्त सदस्यों ने भारतीय जनता पार्टी की रीति-नीति और सिद्धांतों में विश्वास व्यक्त करते हुए संगठन के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का संकल्प लिया।

कोई टिप्पणी नहीं