Breaking News

शिवपुरी क्रिकेट अकादमी के तत्वाधान में पोलोग्राउण्ड में शुरू हुई 7-ए साइड क्रिकेट प्रतियोगिता।

शिवपुरी क्रिकेट अकादमी के तत्वाधान में पोलोग्राउण्ड में शुरू हुई 7-ए साइड क्रिकेट प्रतियोगिता।

शुभारंभ अवसर पर सभी 19 टीमों के खिलाडियों के द्वारा शानदार मार्च पास्ट किया गया।

शिवपुरी- शिवपुरी के तात्यााटोपे क्रिकेट स्टेडियम पोलोग्राउण्ड में आज से 7-ए साइड क्रिकेट प्रतियोगिता का रंगारंग शुभारंभ हुआ, शुभारंभ अवसर पर सभी 19 टीमों के खिलाडियों के द्वारा शानदार मार्च पास्ट किया गया है जिसे उपस्थित दर्शकों ने खूब सराहा। आज उदघाटन समारोह के बाद पहला मैच पटेल एण्ड संस पडोरा चौक द्वारा प्रायोजित टीम बालिका वर्ग की पटेल एण्ड संस और बी.के. बीच खेला गया। उदघाटन समारोह में पोहरी के पूर्व विधायक प्रहलाद भारती, पटेल एण्ड संस के संचालक भूपेन्‍द्र  सिहं रावत, वरिष्ठ खिलाडी और कामेंन्टर गिरीश मिश्रा मामा, कमल सिंह बाथम शेरा, संतोष रघुवंशी, पत्रकार नेपाल सिंह बघेल मौजूद रहे। आज के पहले मैच पहले बल्ले्बाजी पटेल एण्ड, संस की टीम द्वारा दी गई जिसमें पायल तोमर ने शानदार 64 रन बनाए एवं ए टीम के अधिकांश खिलाडी रन आउट का शिकार बने बी टीम द्वारा 6 ओवर में 99 रन बनाये, पटेल एण्ड संस की टीम के 99 रन का पीछा करते हुए ए टीम की ओर से पवित्रा लोधी ने 38 नवादा, अनामिका ने 21 रन बनाए, काव्या  राठौर ने 10 रनों का योगदान किया गया। पवित्रा और नवधा ने अच्छी साझेदारी करते हुए बिना आउट हुए 99 रन बनाए दोनों टीमों का स्को‍र बराबर रहा और मैच टाई हो गया।

कोई टिप्पणी नहीं