भीषण गर्मी में राहगीरों का सहारा बना 'जय श्री राम ग्रुप एवं परहितवाद सेवा संघ', नौतपे में रोज़ किया जा रहा है पेय पदार्थों वितरण।
भीषण गर्मी में राहगीरों का सहारा बना 'जय श्री राम ग्रुप एवं परहितवाद सेवा संघ', नौतपे में रोज़ किया जा रहा है पेय पदार्थों वितरण।
ग्रुप के संरक्षक संजय अवस्थी एवं उनकी टीम द्वारा शुरू किया गया यह सराहनीय सेवा कार्य।
शहर से लेकर जिलेभर में हर तरफ नगरिकों द्वारा की जा रही हैं पुनीत कार्य की प्रशंसा।
25 मई नौतपा से प्रारंभ हुआ सेवा कार्य का 2 जून को होगा समापन।
शिवपुरी। एक तरफ जहाँ शिवपुरी में भीषण गर्मी के बीच पानी का संकट गहराया हुआ है, वहीं दूसरी तरफ 'परहितवाद सेवा संघ' मानवता की अनूठी मिसाल पेश कर रहा है। नौतपा के इस झुलसा देने वाले मौसम में राहगीरों के गले तर करने के लिए संघ द्वारा लगातार प्रतिदिन वीर सावरकर मार्केट के नीचे ठंडे पेय पदार्थों का वितरण किया जा रहा है।
ग्रुप के संरक्षक संजय अवस्थी एवं उनकी टीम द्वारा शुरू किया गया यह सेवा कार्य।
बताना होगा कि स्थानीय लोगों और राहगीरों के लिए इस भीषण गर्मी में पेय पदार्थों का वितरण करना किसी वरदान से कम नहीं है। 25 मई से लगातार चल रही सेवा कार्य के सातवें दिन रविवार को वितरण की गई 'रायचंदखेडी के खरबूजा की लस्सी का लोगों ने भरपूर आनंद लिया और सेवा कार्य लगे लोगों की प्रशंसा करते हुए नजर आए। नौतपा के सातवें दिन भी यह सेवा कार्य पूरी शिद्दत के साथ जारी रहा। कड़कड़ाती धूप में सफर कर रहे लोगों को जब यह ठंडी और स्वादिष्ट लस्सी मिली, तो उनके चेहरों पर सुकून साफ देखा जा सकता था। HDFC बैंक के सामने चल रहा है 9 दिवसीय सेवा कार्य यह सेवा कार्य स्थानीय एचडीएफसी (HDFC) बैंक के सामने, वीर सावरकर मार्केट के नीचे टेंट लगाया गया है।
नौतपा के पूरे 9 दिनों तक राहगीरों को इसी तरह ठंडे पेय पदार्थों का पिलाने का संकल्प टीम ने लिया है।
शहर से लेकर जिलेभर में हर तरफ हो रही है सराहनीय कार्य की प्रशंसा, इस भीषण तपिश और जल संकट के दौर में नि:स्वार्थ भाव से राहगीरों की प्यास बुझाने के इस पुनीत कार्य की शहर से लेकर जिलेभर में हर कोई खुलकर प्रशंसा कर रहा है। जय श्री राम ग्रुप एवं परहितवाद सेवा संघ के संरक्षक संजय अवस्थी और उनकी पूरी टीम के इस जज्बे को नागरिकों द्वारा खूब सराहा जा रहा है।







कोई टिप्पणी नहीं