Breaking News

परिवहन विभाग ने चलाया सघन वाहन जांच अभियान, 38 वाहनों को चैक किया गया।

परिवहन विभाग ने चलाया सघन वाहन जांच अभियान, 38 वाहनों को चैक किया गया।

वाहनों पर चालानी कार्यवाही मे 38 हजार रूपए का राजस्व वसूला गया।

वाहन चालक परिवहन नियमों का पालन करते हुए ही वाहन का संचालन करें- परिवहन अधिकारी रंजना सिंह कुशवाहा।

शिवपुरी ब्यूरो। आज दिनांक 15.10.2026 को शिवपुरी जिले में कलेक्टर अर्पित वर्मा के निर्देश अनुसार जिला परिवहन अधिकारी श्रीमति रंजना सिंह कुशवाह द्वारा सघन चैकिंग अभियान चलाया गया जिसमें प्रवीण डावर परिवहन उपनिरिक्षक के द्वारा चैकिंग के दौरान लगभग 38 वाहनों को चैक किया गया जिसमें चैकिंग के दौरान कमी पाये जाने के कारण 6 (1 माल वाहन, 2 यात्री वाहन, 3 स्कूल वाहन) वाहनों पर चालानी कार्यवाही की गई जिससे 38000/- का राजस्व प्राप्त हुआ है एवं 01 वाहन जप्त किया गया है। 

जिला परिवहन अधिकारी रंजना सिंह कुशवाहा ने सभी वाहन चालकों से आग्रह किया है कि परिवहन नियमों का पालन करते हुए ही वाहन का संचालन करें, नियमों का पालन नहीं करने पर चालानी कार्रवाई की जाएगी।



कोई टिप्पणी नहीं