Breaking News

मां अम्बे एसोसिएशन के नवदुर्गा महोत्सव में गरबा-डांडिया और धनुची आरती की धूम।

मां अम्बे एसोसिएशन के नवदुर्गा महोत्सव में गरबा-डांडिया और धनुची आरती की धूम।

शिवपुरी। मां अम्बे एसोसिएशन द्वारा आयोजित भव्य नवदुर्गा महोत्सव में भक्ति और संस्कृति का अनूठा संगम देखने को मिल रहा है। महोत्सव के तहत आयोजित भव्य माता रानी के जागरण और लाइव गरबा-डांडिया की विशेष प्रस्तुति ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। पारंपरिक परिधानों में सजी मातृशक्ति ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर पूरे आयोजन स्थल को भक्तिमय बना दिया।

​इस दौरान पश्चिम बंगाल की प्रसिद्ध पारंपरिक 'धनुची आरती' विशेष आकर्षण का केंद्र रही। कलचुरी समाज, शिवहरे समाज के प्रतिनिधियों और प्राइवेट स्कूल्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने आरती में सहभागिता कर मां दुर्गा की आराधना की। एसोसिएशन अध्यक्ष सक्षम जैन ने कहा कि ऐसे आयोजन आपसी सौहार्द और सांस्कृतिक परंपराओं को जीवंत रखते हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ. सुषमा पांडेय, डॉ. प्रदीप विश्वास, प्रवीण पांडेय, गजेंद्र शिवहरे और आरजू जैन सहित समिति के सदस्यों का विशेष योगदान रहा।

कोई टिप्पणी नहीं