रघुवंशी समाज शिवपुरी का दशहरा मिलन एवं शस्त्र पूजन समारोह 20 अक्टूबर मंगलवार को।
रघुवंशी समाज शिवपुरी का दशहरा मिलन एवं शस्त्र पूजन समारोह 20 अक्टूबर मंगलवार को।
कार्यक्रम स्थल: बालाजी मंदिर प्रांगण लुकवासा पुलिया के पास ए बी रोड जिला शिवपुरी
शिवपुरी। विजयादशमी के पावन पर्व पर रघुवंशी समाज शिवपुरी द्वारा दशहरा मिलन एवं शस्त्र पूजन समारोह का आयोजन 20 अक्टूबर 2026, मंगलवार को आयोजित किया जावेगा । कार्यक्रम दोपहर 1.15 बजे शुभमहूर्त मे स्थान बालाजी मंदिर प्रांगण लुकवासा में प्रारम्भ किया जाबेगा !
शस्त्र पूजन भारतीय संस्कृति और परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा है। यह साहस, शौर्य, आत्मसम्मान और धर्म की रक्षा का प्रतीक माना जाता है। इस अवसर पर रघुवंशी समाज बंधु उपस्थित होकर विधि-विधान से शस्त्र पूजन एवं दशहरा मिलन कार्यक्रम मे समाज की गौरवशाली परंपराओं को आगे बढ़ाने का संकल्प लेंगे।
कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में एकता, भाईचारे और आपसी सद्भाव को मजबूत बनाना तथा आने वाली पीढ़ी को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जोड़ना है।
रघुवंशी समाज शिवपुरी के समस्त समाजबंधुओं से कार्यक्रम में उपस्थित होकर शस्त्र पूजन एवं दशहरा मिलन समारोह को सफल बनाने की अपील की गई है।
कार्यक्रम स्थल: बालाजी मंदिर प्रांगण लुकवासा पुलिया के पास ए बी रोड जिला शिवपुरी
दिनांक: 20 अक्टूबर 2026, मंगलवार
समय: दोपहर 1 बजे
निवेदक ,समस्त रघुवंशी समाज शिवपुरी
जय श्री राम



कोई टिप्पणी नहीं