भाजपा पुरानी शिवपुरी मंडल की मासिक कामकाजी बैठक हुई संपन्न।
भाजपा पुरानी शिवपुरी मंडल की मासिक कामकाजी बैठक हुई संपन्न।
मुख्यअतिथि विधायक देवेन्द्र जैन, मंडल अध्यक्ष गिर्राज शर्मा की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुई बैठक।
बैठक में भाजपा पुरानी शिवपुरी मंडल के सभी पदाधिकारी एवं वरिष्ठ नेताओं के साथ अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
शिवपुरी ब्यूरो। शिवपुरी विधानसभा के विधायक एवं बैठक के मुख्य अतिथि देवेन्द्र जैन की गरिमामयी उपस्थिति में भारतीय जनता पार्टी पुरानी शिवपुरी मंडल की मासिक कामकाजी बैठक मंडल अध्यक्ष गिर्राज शर्मा के नेतृत्व में संपन्न हुई।
बैठक में भाजपा के वरिष्ठ नेता हरवीर सिंह रघुवंशी, विजय शर्मा, हरिओम राठौर, मंडल के महामंत्री सुधीर आर्य एवं बलबीर यादव भी मंचासीन रहे। मंच का संचालन हरिओम शर्मा ने किया।
बैठक के दौरान आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा की गई तथा पूर्व निर्धारित कार्यों की समीक्षा की गई। साथ ही संगठन को और अधिक सशक्त बनाने, आगामी कार्यक्रमों की प्रभावी तैयारी करने एवं कार्यकर्ताओं की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने पर विचार-विमर्श किया गया। इस अवसर पर मंडल के समस्त पदाधिकारीगण,वरिष्ठ नेताओं के साथ अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।





कोई टिप्पणी नहीं