Breaking News

स्वतंत्रता का मूल्य समझते हुए एकजुट होकर देश के विकास का संकल्प लें- जिला पंचायत अध्यक्ष नेहा अमित यादव

स्वतंत्रता का मूल्य समझते हुए एकजुट होकर देश के विकास का संकल्प लें- जिला पंचायत अध्यक्ष नेहा अमित यादव

शिवपुरी जिले एवं प्रदेशवासियों को दीं स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं

शिवपुरी ब्यूरो । जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नेहा अमित यादव ने 80 वे स्वतंत्रता दिवस पर शिवपुरी जिले एवं प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। 

जिला पंचायत अध्यक्ष ने अपने संदेश में कहा है कि स्वतंत्रता दिवस अमर शहीदों के बलिदान के प्रति कृतज्ञता प्रकट करने का पावन पर्व है। उनके बलिदान को कोटि-कोटि नमन है। सभी नागरिक इस स्वतंत्रता के मूल्य को समझते हुए एकजुट होकर राष्ट्र और प्रदेश के विकास का संकल्प लें।

इस पावन पर्व पर 'हर घर तिरंगा' अभियान के माध्यम से सभी को अपने राष्ट्रीय ध्वज को अपने घर एवं संस्थान पर फहराने का अवसर प्राप्त हो रहा है। यह अभियान हम सभी को अपने देश के प्रति उत्तरदायित्व की भावना को और सुदृढ़ करेगा।



कोई टिप्पणी नहीं