Breaking News

पोहरी जनपद सीईओ ऑफिसर सिंह गुर्जर ने दीं सभी प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं

पोहरी जनपद सीईओ ऑफिसर सिंह गुर्जर ने दीं सभी प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं

शिवपुरी ब्यूरो । पोहरी जनपद पंचायत सीईओ ऑफिसर सिंह गुर्जर ने शिवपुरी जिले एवं प्रदेशवासियों को 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। प्रदेशवासियों को अपने शुभकामना संदेश में उन्होंने कहा है कि आजादी के इस पावन पर्व पर आइए, हम अपने अमर शहीदों के सर्वोच्च बलिदान को नमन करें, जिन्होंने राष्ट्र की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व अर्पित कर दिया।

सीईओ श्री गुर्जर ने पोहरी जनपद पंचायत के अंतर्गत आने वाली सभी पंचायतों के नागरिकों से आह्वान किया कि इस स्वतंत्रता दिवस पर संकल्प लें कि देश की स्वतंत्रता, एकता एवं अखंडता को अक्षुण्ण रखते हुए प्रदेश और राष्ट्र के विकास में अपना पूर्ण योगदान दें।

कोई टिप्पणी नहीं