ग्रीनको कंपनी पर करोड़ों की कृषि भूमि पर अवैध कब्जे का आरोप, कलेक्टर से कार्रवाई की मांग
ग्रीनको कंपनी पर करोड़ों की कृषि भूमि पर अवैध कब्जे का आरोप, कलेक्टर से कार्रवाई की मांग
शिवयोग कंपनी के डायरेक्टर ने कलेक्टर को सौंपा आवेदन, जसराजपुर, भैसाना, विजरावन, अमरखोहा और मुढेरी की जमीनों का किया उल्लेख
शिवपुरी। जिले में कृषि भूमि पर कथित अवैध कब्जे का मामला सामने आया है। शिवयोग कंपनी के डायरेक्टर ने शिवपुरी कलेक्टर को आवेदन देकर ग्रीनको कंपनी पर कंपनी के स्वामित्व वाली कृषि भूमि पर अवैध कब्जा किए जाने का आरोप लगाया है। आवेदन में संबंधित भूमि से कथित कब्जा हटवाने तथा राजस्व अभिलेखों के आधार पर निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कार्रवाई किए जाने की मांग की गई है।
आवेदन के अनुसार शिवयोग कंपनी के नाम से एक फर्म संचालित है, जिसमें प्रार्थी डायरेक्टर के पद पर कार्यरत हैं। कंपनी के स्वामित्व की कृषि भूमि ग्राम भैसाना, जसराजपुर, विजरावन, अमरखोहा तथा मुढेरी सहित विभिन्न स्थानों पर स्थित बताई गई है।
भैसाना में कई सर्वे नंबरों की जमीन का उल्लेख
आवेदन में ग्राम भैसाना स्थित कृषि भूमि के कई सर्वे नंबरों का उल्लेख किया गया है। इनमें सर्वे नंबर 610, 602/2, 634, 523, 524, 525, 528, 529/1, 530, 531, 532, 527, 360,शामिल है।



कोई टिप्पणी नहीं