Breaking News

शिवपुरी मे भारत विकास परिषद शाखा वीर तात्या टोपे द्वारा संस्कृति सप्ताह उत्साहपूर्वक हुआ सम्पन्न।

शिवपुरी मे भारत विकास परिषद शाखा वीर तात्या टोपे द्वारा संस्कृति सप्ताह उत्साहपूर्वक हुआ सम्पन्न।

संस्कृति सप्ताह के दौरान हुए अनेकों कार्यक्रम।

शिवपुरी। भारत विकास परिषद शाखा वीर तात्या टोपे, शिवपुरी द्वारा संस्कृति सप्ताह - संपर्क, सहयोग, संस्कार, सेवा, समर्पण भाव के साथ बड़े उत्साह एवं उमंग के साथ मनाया गया। परिषद के अधिक से अधिक सदस्यों ने सभी कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रत्येक कार्यक्रम का शुभारंभ वंदे मातरम गान के साथ किया गया। भारतीय संस्कृति, सभ्यता, जन सेवा एवं देश सेवा की भावना के साथ यह संस्कृति सप्ताह पूर्ण हुआ। उक्त जानकारी  महिला सहभागिता प्रमुख श्रीमती संगम अग्रवाल ने दी।

संस्कृति सप्ताह के कार्यक्रम इस प्रकार रहे :-

1. पारिवारिक मिलन एवं दर्शन

शाखा के 90 सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी ने एक साथ अल्पाहार किया, झूला उत्सव में सुसज्जित राजाराम सरकार के अलौकिक दर्शन किए। रामायण पर आधारित ज्ञानवर्धक प्रश्नावली एवं मनोरंजक खेल आयोजित किए गए, विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।

2. श्रावण झूला कीर्तन

सदस्य संख्या - 38। सावन माह के पावन अवसर पर भगवान श्रीकृष्ण के झूले से संबंधित भजनों का गायन किया गया। मातृशक्ति द्वारा बड़े भक्ति भाव से ठाकुर जी को झूला झुलाया गया। अंत में सभी को फलाहारी प्रसाद वितरित किया गया।

3. गौशाला में गौ-सेवा एवं सहयोग राशि प्रदान

सदस्य संख्या - 20। सदस्यों ने गौ-सेवा कर गायों को चारा, गुड़ एवं आवश्यक सामग्री प्रदान की। श्री हरिओम जी अग्रवाल द्वारा ₹11,000 की सहयोग राशि समर्पित की गई। गौ-सेवा ही राष्ट्रसेवा है।

4. एनीमिया जाँच शिविर एवं स्वास्थ्य जागरूकता

90 छात्रावास की बालिकाओं एवं 20 परिषद परिवार की महिलाओं सहित 110 की जाँच हुई, जिसमें 8 बालिकाओं में एनीमिया पाया गया जिन्हें दवाइयाँ उपलब्ध कराई गई। प्रसिद्ध स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. उमा जैन जी द्वारा मार्गदर्शन दिया गया।

5. अपना घर आश्रम में प्रभु सेवा एवं भोजन

180 प्रभु जी को भोजन परिषद की ओर से कराया गया। 19 सदस्य मौजूद रहे, 2 घंटे का समय व्यतीत किया। जो निराश्रित हैं, मानसिक रोगी हैं, परिवार द्वारा त्याग दिए गए हैं ऐसे प्रभुजनों की सेवा की गई।

6. खुशियों की रोटी

मरीजों के परिजनों को भोजन (रोटी, सब्जी, दाल, मीठा) वितरित किया गया। इसमें श्रीमती अनीता अग्रवाल जी द्वारा ₹1,100 का सहयोग प्राप्त हुआ। कुल 7 सदस्यों की उपस्थिति रही।

7. गुरुद्वारा साहिब में लंगर सेवा एवं माथा टेककर लिया आशीर्वाद

सदस्य संख्या - 14, कुल उपस्थिति - लगभग 25 लोग। सदस्यों ने गुरु घर में मत्था टेककर वाहेगुरु का आशीर्वाद प्राप्त किया और प्रेमपूर्वक लंगर सेवा में भाग लेकर सेवा भाव, एकता और समरसता का अनुभव किया।

8. युवा कार्यशाला

120 बच्चे इस कार्यशाला से लाभान्वित हुए। वरिष्ठ पत्रकार श्री संजीव जी द्वारा बच्चों को संस्कार, जीवन का उद्देश्य, सकारात्मक सोच, संस्कारों का महत्व एवं राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर प्रेरणादायक उद्बोधन दिया गया। सदस्य संख्या 10 रही।

9. संस्कृति सप्ताह का समापन अंताक्षरी के साथ हर्षोल्लास से सम्पन्न

कुल सदस्य संख्या - 32। 5 टीमों का गठन किया गया। प्रथम विजेता टीम - आकांक्षा सिंपल गोयल, मधु जैन, रूचि अग्रवाल। द्वितीय विजेता - रेनू अग्रवाल, रेनू सिंघल, रजनी गौर। शेष सभी टीमों को सांत्वना पुरस्कार दिए गए।

कोई टिप्पणी नहीं