Breaking News

शिवपुरी जनपद पंचायत की साधारण सभा की बैठक हुई सम्पन्न।

शिवपुरी जनपद पंचायत की साधारण सभा की बैठक हुई सम्पन्न।

निर्माण कार्यों में अच्छी गुणवत्ता एवं शासकीय योजनाओं का लाभ बिना किसी देरी के वास्तविक हितग्राहियों तक पहुंचे- जनपद अध्यक्ष हेमलता रघुवीर रावत।

शिवपुरी ब्यूरो। आज जनपद पंचायत के सभागृह में साधारण सभा की बैठक आयोजित की गई जिसमें जनपद अध्यक्ष श्रीमती हेमलता रघुवीर रावत, सीईओ सोनम जैन मुख्य रूप से उपस्थित थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार आज जनपद पंचायत के सभागृह मे साधारण सभा की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद पंचायत के अंतर्गत आने वाले ग्रामीण विकास कार्यों, पेयजल, निर्माण कार्यों, सड़क निर्माण, पंचायत भवनों, स्वास्थ्य सेवाएं, शिक्षा, कृषि, बिजली, पेयजल, सड़क निर्माण, पंचायत भवनों और अन्य स्थानीय विकास योजनाओं की प्रगति और विभागीय जनसमस्याओं पर भी गंभीरता से चर्चा की गई।

जनपद अध्यक्ष श्रीमती हेमलता रघुवीर रावत ने संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि पंचायतों में जहां-जहां जो स्कूलों की स्थिति जर्जर है, शौचालय खराब है एवं बाउंड्री वॉल टूटी पड़ी है उन्हें जल्द ठीक किया जाए। पीएचई विभाग द्वारा हर घर नल जल योजना के अंतर्गत ठेकेदारों द्वारा जहां-जहां पानी की लाइन डालने के लिए सीसी रोडो को खोदा गया है उन्हें तुरंत ठीक किया जाए, जनपद जनपद के अंतर्गत संचालित सरकार की योजनाओं को समय सीमा में हितग्राहियों तक पहुंचाया जाए। इतना ही नहीं उन्होंने एक-एक विभाग की बारीकी से समीक्षा की और विकास कार्यों में लापरवाही न बरतने, निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से कोई समझौता न करने तथा शासकीय योजनाओं का लाभ बिना किसी देरी के वास्तविक पात्र हितग्राहियों तक पारदर्शी तरीके से पहुँचाने पर जोर दिया गया और अनुपस्थित रहने वाले अधिकारी, कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

ग्राम पंचायतों में स्वयं सहायता समूहों को सक्रिय करने और पात्र महिलाओं को जोड़ने के दिए निर्देश।

ग्राम पंचायतों में स्वयं सहायता समूहों को सक्रिय करने और पात्र महिलाओं को इनसे जोड़ने के लिए एवं जनपद पंचायत की अध्यक्ष हेमलता रघुवीर रावत व सीईओ सोनम जैन द्वारा समय-समय पर दिशा-निर्देश दिए गए हैं। आज हुई साधारण सभा की बैठक में भी ग्रामीण स्तर पर समूहों के कामकाज और महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण एवं लखपति दीदी बनाए जाने पर भी विशेष जोर दिया गया है।

बैठक में जनपद अध्यक्ष हेमलता रघुवीर रावत,सीईओ सोनम जैन, जनपद सदस्य, विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी एवं जनपद स्टाफ विशेष रूप से उपस्थित रहा।



कोई टिप्पणी नहीं