भाजपा पुरानी शिवपुरी मंडल की मासिक कामकाजी बैठक हुई संपन्न।
भाजपा पुरानी शिवपुरी मंडल की मासिक कामकाजी बैठक हुई संपन्न।
बैठक में मंडल अध्यक्ष गिर्राज शर्मा ने उपस्थित पदाधिकारियों से संगठन की मजबूती, जनसंपर्क अभियान तथा आगामी कार्यक्रमों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
शिवपुरी ब्यूरो। भारतीय जनता पार्टी के पुरानी शिवपुरी मंडल की मासिक कामकाजी बैठक का आयोजन गीता पब्लिक स्कूल परिसर में मंडल अध्यक्ष गिर्राज शर्मा के नेतृत्व में संपन्न हुआ।
बैठक में संगठन की गतिविधियों, आगामी कार्यक्रमों एवं मंडल स्तर पर किए जाने वाले कार्यों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही संगठन द्वारा निर्धारित कार्यक्रमों को बूथ स्तर तक प्रभावी ढंग से क्रियान्वित करने तथा सभी कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय बनाकर कार्य करने पर विशेष बल दिया गया।
बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों से संगठन की मजबूती, जनसंपर्क अभियान तथा आगामी कार्यक्रमों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया।
बैठक का समापन संगठन के प्रति पूर्ण समर्पण एवं आगामी दायित्वों को पूरी निष्ठा से निभाने के संकल्प के साथ हुआ।
गिर्राज शर्मा, मंडल अध्यक्ष, भाजपा पुरानी शिवपुरी मंडल




कोई टिप्पणी नहीं