डाक कांवड़ यात्रा का तुलसी आश्रम में भव्य समापन, 10 सितंबर से शुरू होगा राधाष्टमी महोत्सव।
डाक कांवड़ यात्रा का तुलसी आश्रम में भव्य समापन, 10 सितंबर से शुरू होगा राधाष्टमी महोत्सव।
कार्यक्रम मे मुख्य यजमान भैया परिवार के समाजसेवी देवेंद्र शर्मा एवं अंजलि शर्मा होंगे।
शिवपुरी। सोरों से शिवपुरी पहुंची द्वितीय डाक कांवड़ यात्रा का तुलसी आश्रम बड़े हनुमान मंदिर पर ढोल-नगाड़ों और जयकारों के साथ भव्य स्वागत किया गया। लगभग डेढ़ सौ कांवड़ यात्रियों ने 36 घंटे की कठिन यात्रा पूरी कर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। शहर के एबी रोड और माधव चौक पर श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर कांवड़ियों का उत्साह बढ़ाया।
यात्रा के समापन पर आयोजित प्रेसवार्ता में महामंडलेश्वर पुरुषोत्तम दास महाराज ने कांवड़ यात्रा के आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डाला। साथ ही उन्होंने आगामी 10 से 19 सितंबर तक आयोजित होने वाले राधाष्टमी महोत्सव की घोषणा की।
इस दस दिवसीय धार्मिक महोत्सव के मुख्य यजमान भैया परिवार के देवेंद्र शर्मा एवं अंजलि शर्मा होंगे। समारोह के अंत में विशाल भंडारे का आयोजन हुआ, जहाँ सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण कर धर्मलाभ उठाया। पूरे परिसर में दिनभर भक्तिमय माहौल बना रहा।



कोई टिप्पणी नहीं