शिवपुरी भाजपा मंडल अध्यक्ष गिर्राज शर्मा ने जिलेवासियों को दी दीपावली पर्व की शुभकामनाएं ।
शिवपुरी भाजपा मंडल अध्यक्ष गिर्राज शर्मा ने जिलेवासियों को दी दीपावली पर्व की शुभकामनाएं ।
शिवपुरी ब्यूरो । जिले में दीपावली पर्व की खुशियों के बीच केन्द्रीय मंत्री श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया के विश्वसनीय युवा नेता एवं समाजसेवी भाजपा पुरानी शिवपुरी मंडल के अध्यक्ष गिर्राज शर्मा ने शिवपुरी जिलेवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
भाजपा मंडल अध्यक्ष गिर्राज शर्मा ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि यह पर्व नई ऊर्जा, नई प्रेरणा और नई सफलताओं का संदेश लेकर आता है। दीपक की उजास की तरह हर घर में खुशहाली, आनंद और शांति का संचार हो तथा शिवपुरी जिला विकास और समृद्धि की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करे। उन्होंने जिलेवासियों से अपील की कि दीपावली उत्सव को सुरक्षित, स्वच्छ और पर्यावरण अनुकूल ढंग से मनाएं। उन्होंने कहा कि नागरिक खतरनाक पटाखों का प्रयोग न करें, बच्चों पर विशेष निगरानी रखें और स्वच्छता बनाए रखें ताकि पर्व की पवित्रता और आनंद अक्षुण्ण रहे।




कोई टिप्पणी नहीं