शिवपुरी जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती हेमलता रघुवीर सिंह रावत ने जिले एवं प्रदेशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं ।
शिवपुरी जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती हेमलता रघुवीर सिंह रावत ने जिले एवं प्रदेशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं ।
शिवपुरी ब्यूरो । क्षेत्रीय सांसद एवं केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के विश्वसनीय माने जाने वाली शिवपुरी जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती हेमलता रघुवीर सिंह रावत ने दीपावली के पावन पर्व पर जिले एवं प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि दीपावली का पर्व अंधकार से प्रकाश की ओर, निराशा से आशा की ओर और असमानता से समरसता की ओर बढ़ने का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश आर्थिक सशक्तिकरण और आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य की दिशा में तेज़ी से आगे बढ़ रहा है। वित्तीय अनुशासन, पारदर्शिता और सुधारों की भावना से प्रेरित होकर जीएसटी व्यवस्था ने भारत की अर्थव्यवस्था को एक नई स्थिरता और मजबूती प्रदान की है।
श्रीमती हेमलता रघुवीर सिंह रावत ने कहा कि जीएसटी सुधारों ने देश के व्यापारिक माहौल को सरल, पारदर्शी और एकरूप बनाया है। इससे न केवल व्यापारियों को लाभ मिला है बल्कि राज्यों की वित्तीय स्थिति भी सुदृढ़ हुई है।
श्रीमती हेमलता रघुवीर सिंह रावत ने सभी नागरिकों से अपील की है दीपावली का यह पर्व केवल घरों की रौनक तक सीमित न रहे, बल्कि समाज के प्रत्येक वर्ग तक खुशियों की रोशनी पहुँचे। उन्होंने कहा कि दीप जलाने का अर्थ केवल अंधकार मिटाना नहीं, बल्कि आशा, सहयोग और विकास के दीप प्रज्ज्वलित करना है। उन्होंने प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते हुए कहा कि दीपों की यह पावन ज्योति हमारे राज्य और देश को नई ऊँचाइयों पर ले जाए, साथ ही सबके जीवन में नई ऊर्जा, नई प्रेरणा और नई उम्मीदों का संचार करे।




कोई टिप्पणी नहीं