Breaking News

भाजपा पुरानी शिवपुरी मंडल मे महात्मा गांधी की जंयती पर चलाया गया स्वच्छता अभियान,प्रतिमा स्थल पर दी श्रद्धांजलि।

भाजपा पुरानी शिवपुरी मंडल मे महात्मा गांधी की जंयती पर चलाया गया स्वच्छता अभियान,प्रतिमा स्थल पर दी श्रद्धांजलि।

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी बापू जी के विचार समाज और राष्ट्र के लिए सदैव मार्गदर्शक बने रहेंगे- भाजपा मंडल अध्यक्ष गिर्राज शर्मा।

शिवपुरी ब्यूरो। भारतीय जनता पार्टी पुरानी शिवपुरी मंडल मे अध्यक्ष गिर्राज शर्मा एवं भाजपा नेताओं ने आज आईटीबीपी गेट के पास स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा स्थल पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान प्रतिमा स्थल की साफ-सफाई के साथ-साथ बापू जी की प्रतिमा को पानी से साफ कर स्वच्छ किया गया।

इसके पश्चात महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर सत्य, अहिंसा, सादगी और सेवा के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करने वाले बापू को सादर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

नगरपालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा ने कहा कि बापू का जीवन हमें सिखाता है कि समाज में बदलाव की शुरुआत स्वयं से होती है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे अपने आचरण में सत्य और अहिंसा के मूल्यों को उतारें तथा देश को स्वच्छ व आत्मनिर्भर बनाने में अपना योगदान दें।

भाजपा मंडल अध्यक्ष गिर्राज शर्मा ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी बापू जी के विचार समाज और राष्ट्र के लिए सदैव मार्गदर्शक बने रहेंगे आज उनकी जंयती पर भाजपा मंडल पुरानी शिवपुरी एवं भाजपा नेताओं ने उन्हें कोटि-कोटि नमन एवं विन्रम श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उन्हें याद किया।

भाजपा पुरानी शिवपुरी मंडल मे आयोजित कार्यक्रम में नगरपालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष राजू बाथम, भाजपा जिला उपाध्यक्ष नवाब सिंह कुशवाह, भाजपा जिला महामंत्री केपी परमार, सांसद प्रतिनिधि राकेश गुप्ता, हरिओम राठौर, वरिष्ठ भाजपा नेता हरवीर सिंह रघुवंशी, फिजिकल मंडल अध्यक्ष कृष्णा कुशवाह, पुरानी शिवपुरी मंडल महामंत्री सुधीर आर्य, भाजपा नेता माणिक जैन एवं अनेकों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।



कोई टिप्पणी नहीं