भाजपा युवा नेता अभिषेक गुप्ता गुप्ता टाइल्स ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया से की सौजन्य भेंट एवं लिया आशीर्वाद।
भाजपा युवा नेता अभिषेक गुप्ता गुप्ता टाइल्स ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया से की सौजन्य भेंट एवं लिया आशीर्वाद।
शिवपुरी ब्यूरो। भाजपा पुरानी शिवपुरी मंडल के मंत्री एवं युवा भाजपा नेता अभिषेक गुप्ता संचालक गुप्ता टाइल्स ने आज दिल्ली में केन्द्रीय मंत्री एवं क्षेत्रीय सांसद श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात कर आशीर्वाद लिया एवं शहर के विभिन्न जन समस्याओं से केंद्रीय मंत्री को अवगत कराया।
आज दिल्ली पहुंच कर भाजपा पुरानी शिवपुरी मंडल के मंत्री एवं युवा नेता अभिषेक गुप्ता ने केन्द्रीय मंत्री श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया के कार्यालय पहुंचकर उनसे सौजन्य भेंट की एवं शहर की जन समस्याओं से अवगत कराया। जो इस प्रकार है पिछले कुछ समय से शहर की जनसंख्या और वाहनों के बढ़ते दबाव के कारण प्रमुख चौराहों (जैसे कोर्ट रोड, माधव चौक, झांसी तिराहा आदि) पर रोजाना भारी जाम की स्थिति निर्मित हो रही है। इससे आम नागरिकों, स्कूली बच्चों और एम्बुलेंस जैसी आपातकालीन सेवाओं को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।
अभिषेक गुप्ता के द्वारा रखी गई जन समस्याओं को केंद्रीय मंत्री ने गंभीरता से लेते हुए जिला प्रशासन द्वारा जल्द से जल्द ठीक करने का आश्वासन दिया, अभिषेक गुप्ता ने उनका आभार प्रकट करते हुए उन्हें धन्यवाद दिया।



कोई टिप्पणी नहीं