Breaking News

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत भाजपा पुरानी शिवपुरी मंडल मे मनाया गया ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम।

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत भाजपा पुरानी शिवपुरी मंडल मे मनाया गया ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम।

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का किया सम्मान एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम भी हुआ आयोजित।

आयोजित कार्यक्रम मे जनपद अध्यक्ष हेमलता रघुवीर रावत एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष गिर्राज शर्मा उपस्थित रहे।

शिवपुरी ब्यूरो। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत बीते दिनों पुरानी शिवपुरी मंडल के वार्ड क्रमांक 24 स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पर ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि शिवपुरी जनपद अध्यक्ष श्रीमती हेमलता रघुवीर रावत उपस्थित रही, भाजपा पुरानी शिवपुरी मंडल अध्यक्ष गिर्राज शर्मा भी विशेष रूप से उपस्थित थे।

इस अवसर पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, आंगनबाड़ी सहायिकाओं एवं आशा कार्यकर्ताओं का पुष्पमाला एवं श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया तथा उनके सेवाभाव के प्रति आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम के दौरान आंगनबाड़ी केंद्र के नन्हे-मुन्ने बच्चों को मिठाई एवं फल वितरित किए गए तथा बच्चों से संवाद कर उन्हें मार्गदर्शन प्रदान किया। कार्यक्रम के पश्चात पौधा रोपित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया।

कोई टिप्पणी नहीं