Breaking News

पूर्व केन्द्रीय मंत्री कै.माधवराव सिंधिया की 25 वीं पुण्यतिथि भाजपा पुरानी शिवपुरी मंडल ने सेवा कार्य कर मनाई।

पूर्व केन्द्रीय मंत्री कै.माधवराव सिंधिया की 25 वीं पुण्यतिथि भाजपा पुरानी शिवपुरी मंडल ने सेवा कार्य कर मनाई।

गुना बाईपास पर भाजपा मंडल अध्यक्ष गिर्राज शर्मा ने आमजनों को पूडी सब्जी का वितरण किया गया।

शिवपुरी ब्यूरो। पूर्व केंद्रीय मंत्री कै. माधवराव सिंधिया की 25 वीं पुण्यतिथि (30 सितंबर) के अवसर पर मध्य प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों और शिवपुरी जिले में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं द्वारा कई सेवा कार्यों का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर स्थानीय स्तर पर भाजपा पुरानी शिवपुरी मंडल अध्यक्ष गिर्राज शर्मा द्वारा जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं के साथ गुना बाईपास पर आमजनों को पूडी सब्जी का वितरण किया गया एवं सेवा भाव के साथ कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम प्रारंभ करने से पहले कै. माधवराव सिंधिया के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प, मालाएं अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष जसमंत जाटव,पोहरी के पूर्व विधायक नरेन्द्र बिरथरे, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष राजू बाथम, भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं जनपद अध्यक्ष श्रीमती हेमलता रघुवीर रावत, वरिष्ठ भाजपा नेता हरवीर सिंह रघुवंशी एवं जिला भाजपा, पुरानी शिवपुरी मंडल के अनेकों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं