भाजपा पुरानी शिवपुरी मंडल की मासिक बैठक हुई सम्पन्न।
भाजपा पुरानी शिवपुरी मंडल की मासिक बैठक हुई सम्पन्न।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले आगामी कार्यक्रमों पर हुई विस्तृत चर्चा।
शिवपुरी ब्यूरो। आज भाजपा पुरानी शिवपुरी मंडल की मासिक बैठक शहर के गीता पब्लिक स्कूल मे आयोजित की गई। जिसमें भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले आगामी कार्यक्रमों के विषय में विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में मंडल प्रभारी एवं सासंद प्रतिनिधि राकेश गुप्ता, हरवीर रघुवंशी, विजय शर्मा, नीरज तोमर, मंडल अध्यक्ष गिर्राज शर्मा, अशोक ठाकुर, मंडल के महामंत्री बलवीर यादव सुधीर आर्य एवं मंडल पदाधिकारीगण एवं अनेकों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।





कोई टिप्पणी नहीं