परिवहन विभाग ने चलाया सघन वाहन जांच अभियान, 6 वाहनों पर कार्रवाई।
परिवहन विभाग ने चलाया सघन वाहन जांच अभियान, 6 वाहनों पर कार्रवाई।
नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध की गई चालानी कार्रवाई।
वाहन चालक यातायात एवं परिवहन नियमों का पालन करते हुए ही वाहन का संचालन करें- परिवहन अधिकारी रंजना सिंह कुशवाहा।
शिवपुरी ब्यूरो। डीएम अर्पित वर्मा के निर्देशानुसार आज जिला परिवहन अधिकारी रंजना सिंह कुशवाहा द्वारा अपने परिवहन विभाग द्वारा जिले में परिवहन नियमों के पालन एवं सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। सार्वजनिक वाहनों से सफर करने वाली सवारी और विशेष कर बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कार्यवाही की गई। इस जांच अभियान के द्वारा वाहन चालकों को सख्त हिदायत दी जा रही है कि क्षमता से अधिक सवारी ना बैठाएं, क्षमता से अधिक सवारी होने के कारण कई बार दुर्घटनाएं घटित होती हैं। इससे बचने के लिए परिवहन एवं यातायात नियमों का पालन करें। वाहन जांच अभियान के दौरान परिवहन विभाग की टीम द्वारा आज ऑटो की जांच की गई तथा नियमों के उल्लंघन के मामलों में संबंधित वाहनों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की गई।
आधा दर्जन वाहनों के हुए चालान
आज जांच अभियान के दौरान कुल 6 वाहनों को जांच के दायरे में लिया गया, जिनमें एमपी33 एल 2198, एमपी33 जेड 9543, एमपी33 आर 3781, एमपी33 जेडबी 7411 एवं एमपी33 जेड 1566 सहित अन्य वाहन शामिल रहे। जांच के दौरान आवश्यक दस्तावेज एवं परिवहन नियमों से संबंधित प्रावधानों का परीक्षण किया गया। नियमों के उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित वाहन चालकों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान कुल ₹9,500 का अर्थदंड वसूल किया गया। परिवहन विभाग द्वारा वाहन चालकों को नियमानुसार वाहन संचालन करने तथा आवश्यक दस्तावेज साथ रखने के संबंध में भी निर्देशित किया गया।
वाहन चालक यातायात एवं परिवहन नियमों का पालन करते हुए ही वाहन का संचालन करें- परिवहन अधिकारी रंजना सिंह कुशवाहा
जिला परिवहन अधिकारी रंजना सिंह कुशवाहा ने बताया कि डीएम अर्पित वर्मा के निर्देशानुसार जिले में सड़क सुरक्षा एवं परिवहन नियमों के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए वाहन जांच अभियान लगातार जारी रहेगा। परिवहन विभाग द्वारा वाहन चालकों से अपील की गई है कि वे अपने वाहन के आवश्यक दस्तावेज पूर्ण एवं अद्यतन रखें तथा निर्धारित यातायात एवं परिवहन नियमों का पालन करते हुए ही वाहन का संचालन करें।




कोई टिप्पणी नहीं