Breaking News

शिवपुरी मे अंतर्राष्ट्रीय जानकी सेना संगठन ने निकाली भव्य पदयात्रा, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन।

शिवपुरी मे अंतर्राष्ट्रीय जानकी सेना संगठन ने निकाली भव्य पदयात्रा, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन।

​सीता नवमी को शासकीय स्तर पर 'माता जानकी प्राकट्य दिवस' घोषित करने की उठाई मांग।

प्रमुख मार्गों से गुजरी इस यात्रा का शहरवासियों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर आत्मीय स्वागत किया। 

​संपूर्ण मार्ग "माता जानकी के सम्मान में- जानकी सेना मैदान में" के जयकारों से गूंज उठा।


शिवपुरी। अंतर्राष्ट्रीय जानकी सेना संगठन द्वारा शहर में भव्य और अनुशासित 'मां जानकी सम्मान पदयात्रा' का आयोजन किया गया। मां जानकी लव-कुश पार्क से प्रारंभ होकर प्रमुख मार्गों से गुजरी इस यात्रा का शहरवासियों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर आत्मीय स्वागत किया। संपूर्ण मार्ग "माता जानकी के सम्मान में— जानकी सेना मैदान में" के जयकारों से गूंज उठा।

​कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचकर संगठन की महिला इकाई जिलाध्यक्ष अनुषा भटनागर ने कलेक्टर अर्पित वर्मा की मौजूदगी में ज्ञापन का वाचन किया। ज्ञापन के माध्यम से राष्ट्रपति, मुख्यमंत्री और राज्यपाल से मांग की गई कि 'सीता नवमी' (माता जानकी प्राकट्य दिवस) को शासकीय स्तर पर आधिकारिक रूप से घोषित और मान्य किया जाए।

​संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रम सिंह रावत ने बताया कि शासकीय मान्यता मिलने से घर-घर में माता जानकी के पावन चरित्र की चर्चा होगी, जिससे समाज में नारी सम्मान बढ़ेगा और नैतिक मूल्यों का पुनरुत्थान होगा। इससे पूर्व संगठन शिवपुरी व भोपाल में प्रेस वार्ता कर चुका है और मुख्यमंत्री से भी भेंट कर चुका है।

​पदयात्रा के दौरान सैकड़ों जानकी सैनिक हाथों में ध्वज लिए अनुशासित रूप से शामिल हुए। संगठन को विश्वास है कि सरकार इस सांस्कृतिक व नैतिक विषय की गंभीरता को समझते हुए शीघ्र उचित निर्णय लेगी।

कोई टिप्पणी नहीं