भटनावर पंचायत भवन एवं शा.उ.मा विद्यालय पर सरपंच संजय अवस्थी के मुख्य आतिथ्य मे मनाया गया स्वंतत्रता दिवस समारोह।
भटनावर पंचायत भवन एवं शा.उ.मा विद्यालय पर सरपंच संजय अवस्थी के मुख्य आतिथ्य मे मनाया गया स्वंतत्रता दिवस समारोह।
मुख्य अतिथि सरपंच अवस्थी ने कार्यक्रम मे अच्छा प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं की प्रशंसा करते हुए उनको उपहार दिए एवं प्रमाण पत्र से पुरस्कृत किया।
शिवपुरी ब्यूरो। 80 वां स्वंतत्रता दिवस जिलेभर मे बडी धूमधाम के साथ मनाया गया वहीं पोहरी विधानसभा के भटनावर पंचायत भवन एवं शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में सरपंच संजय अवस्थी के मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए वहीं वरिष्ठ अतिथि के रूप में थाना प्रभारी सीमा वर्मा, पूर्व प्राचार्य यादव गुरुजी, श्रीराम वर्मा प्राचार्य और गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति में 80 वे स्वतंत्रता दिवस राष्ट्रीय सांस्कृतिक और शैक्षिक भावनाओं से ओत प्रोत होकर मनाया गया। मुख्य अतिथि सरपंच संजय अवस्थी और पूर्व प्राचार्य यादव गुरु जी, वर्तमान प्राचार्य श्री राम वर्मा ने कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की पूजा एवं शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित कर व ध्वजारोहण और राष्ट्रगान से किया। मंच संचालक डॉ. नंदकिशोर नामदेव और समस्त विद्यालय स्टाफ ने अतिथियों का स्वागत शाब्दिक एवं माल्यार्पण से किया। इस कार्यक्रम में कक्षा 1 से 12 तक के 80 छात्र-छात्राओं ने 15 विभिन्न कार्यक्रमो की मनमोहक प्रस्तुतियां दी। जिसमें मुख्य रूप से श्रीगणेशा देव, बाल विवाहप्रथा,सोशल मीडिया दुरुपयोग नाटिका, अनेकता में एकता नाटक, देशभक्ति गीत, भाषण आदि इस आजादी पर्व को रेखांकित करने वाले देश भक्ति सॉन्ग और राष्ट्रीय, सामाजिक मूल्यों से परिपूर्ण कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। मुख्य अतिथि सरपंच संजय अवस्थी ने सभी कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले छात्र-छात्राओं की प्रशंसा करते हुए उनको उपहार स्वरूप धनराशि एवं प्रमाण पत्र से पुरस्कृत किया। साथ ही बोर्ड परीक्षा में 90% से ऊपर अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को 2100 रुपए की राशि से सम्मानित किया गया। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा की विद्यालय के छात्र-छात्राएं अच्छे से अपनी पढ़ाई करें और हमारे ग्राम भटनागर का पूरे प्रदेश और देश में नाम रोशन करें इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि विद्यालय के लिए पंचायत की ओर से किसी भी प्रकार का कोई भी कार्य या मदद हो उसे पूरा करने में तनिक भी विलंब नहीं होगा। इसी क्रम में पूर्व प्राचार्य यादव गुरुजी ने कहा कि जब से संजय अवस्थी ने सरपंच पद की शपथ ली तब से विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं से ग्राम का स्वरूप कायाकल्पित हो गया है। इसी क्रम में प्राचार्य ने कहा की मित्रों आज का दिन किसी के लिए भी परिचय कराने का विषय नहीं है हम सब जानते हैं कि आज के दिन 1947 में देश के अनगिनत शहीदों और क्रांतिकारी, युवाओं, देश के नागरिकों के सतत प्रयास से आजादी प्राप्त हुई है। इसे हमें अपने कर्तव्य से सींचना है। इसी क्रम में भटनावर चौकी प्रभारी ने कहा की सभी छात्र-छात्राओं ने बहुत ही सुंदर मनमोहन प्रस्तुतियां दी है। और आज मैं बहुत खुश हूं। मुझे आश्चर्य हो रहा है कि किसी ग्राम के स्कूल में इतना भव्य और दिव्य राष्ट्रीय कार्यक्रम महानगर के जैसा देखने को मिला है। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान और मिष्ठान वितरण के साथ हुआ। पंचायत भवन पर ग्राम वासियों के साथ अनेकों लोग उपस्थित रहे।




कोई टिप्पणी नहीं