Breaking News

पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमंत यशोधरा राजे सिंधिया ने दीं सभी प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ

पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमंत यशोधरा राजे सिंधिया ने दीं सभी प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ

शिवपुरी ब्यूरो । शिवपुरी की पूर्व विधायक एवं प्रदेश की पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमंत यशोधरा राजे सिंधिया ने सभी प्रदेश वासियों को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।  

श्रीमंत यशोधरा राजे सिंधिया ने कहा कि राष्ट्र की स्वतंत्रता के 80 वर्ष पूर्ण होने की मंगलमय बेला में सबका रोम-रोम उत्साहित है। हम ऊर्जा और उल्लास से भरे हुए हैं। आजादी का अमृत हमें किसी से उपहार में नहीं मिला है। इसके लिए न जाने कितने भारतवासियों ने जीवन का बलिदान किया। आज हम उन सभी महान देशभक्तों का स्मरण करते हुए नमन करते हैं।

कोई टिप्पणी नहीं