सोनू श्रीवास की शिवपुरी खनिज विभाग से विदाई, कलेक्टर ने भेजा कृषि विभाग खनियाधाना ।
सोनू श्रीवास की शिवपुरी खनिज विभाग से विदाई, कलेक्टर ने भेजा कृषि विभाग खनियाधाना ।
खनि निरीक्षक ऋषभ सिंह दीक्षित को सौंपी जिम्मेदारी ।
शिवपुरी ब्यूरो। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अर्पित वर्मा ने प्रशासकीय कार्य सुविधा की दृष्टि से जिले में पदस्थ खनि निरीक्षक ऋषभ सिंह दीक्षित को शिवपुरी जिले की समस्त तहसीलों में अवैध खनन, परिवहन एवं भण्डारण के विरुद्ध कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया है। इसके साथ ही खनिज रियायतों से संबंधित प्राप्त आवेदनों, शिकायती पत्रों की जांच एवं अन्य विभागीय गतिविधियों की जांच संबंधी कार्य भी सौंपे गए हैं। वहीं खनि सर्वेयर सोनू श्रीवास को उपसंचालक कृषि विभाग के मृदा परीक्षण केन्द्र खनियाधाना में कार्य करने के लिए संलग्न किया गया है। उल्लेखनीय है कि खनिज शाखा शिवपुरी में नव नियुक्त पदस्थ खनि निरीक्षक ऋषभ सिंह दीक्षित को विभागीय गतिविधियों के सुचारू संचालन तथा खनिजों के अवैध उत्खनन, अवैध परिवहन एवं अवैध भण्डारण पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने के उद्देश्य से कार्य दायित्व सौंपे गए हैं।



कोई टिप्पणी नहीं