विश्व एथलेटिक्स दिवस: जिला खेल परिसर में खिलाड़ियों ने दिखाया उत्साह, पदक विजेताओं का हुआ सम्मान
विश्व एथलेटिक्स दिवस: जिला खेल परिसर में खिलाड़ियों ने दिखाया उत्साह, पदक विजेताओं का हुआ सम्मान
शिवपुरी । विश्व एथलेटिक्स दिवस के अवसर पर श्रीमंत माधवराव सिंधिया जिला खेल स्टेडियम के अंतरराष्ट्रीय ट्रैक पर भव्य खेल आयोजन किया गया। जिला खेल अधिकारी डॉ. के.के. खरे के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में एथलेटिक्स, जूडो, मलखंब, शूटिंग, फुटबॉल, बैडमिंटन और हॉकी सहित विभिन्न खेलों के खिलाड़ियों ने अपनी खेल क्षमता का प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रशिक्षक पवन, मृदुल, शिशुपाल, श्रीप्रकाश, शालेन्द्र, भरत, रामपाल, सुजीत, आकाश और अर्पित ने खिलाड़ियों को आधुनिक उपकरणों के उपयोग और विश्व स्तर पर एथलेटिक्स के बढ़ते प्रभाव के बारे में विस्तार से बताया, जिससे भविष्य की खेल चुनौतियों के लिए युवाओं को तैयार किया जा सके।
प्रतियोगिताओं के उपरांत आयोजित सम्मान समारोह में खिलाड़ियों के अभिभावक राकेश धाकड़, सिकरवार एवं अन्य अतिथियों ने पदक विजेताओं को पदक प्रदान कर प्रोत्साहित किया। आयोजन के समापन पर सभी प्रशिक्षकों और खिलाड़ियों ने खेल भावना को बनाए रखने का संकल्प लिया। अभिभावकों ने जिला प्रशासन के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से न केवल बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ता है, बल्कि उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाओं और तकनीकी विकास को समझने का अवसर भी प्राप्त होता है।



कोई टिप्पणी नहीं