शिवपुरी के प्रतिष्ठित गीता पब्लिक स्कूल की छात्रा अंतरा जैन ने सीबीएसर्ई की 98.6 अंक के साथ की सफलता।
शिवपुरी ब्यूरो। यह बहुत ही खुशी और गर्व का विषय है! गीता पब्लिक स्कूल, शिवपुरी के इन होनहार विद्यार्थियों ने अपनी मेहनत और लगन से न केवल अपने परिवार का, बल्कि पूरे जिले का नाम रोशन किया है। इन मेधावी छात्रों की उपलब्धियां वाकई सराहनीय हैं। गौरवशाली परीक्षा परिणाम (2025-26) अंतरा जैन ने 98.6 प्रतिशत अंकों के साथ असाधारण सफलता हासिल की है, जो उनकी उत्कृष्ट शैक्षणिक योग्यता को दर्शाता है। अनिल सिंह जाटव ने जीव विज्ञान जैसे कठिन विषय में 90 प्रतिशत अंक लाकर अपनी विशेषज्ञता साबित की है। सीबीएसई वर्र्ष 2025-26 का परीक्षा परिणाम घोषित हो गया हैं। जिसमें शिवपुरी के गीता पब्लिक स्कूल के अंतरा जैन पुत्री पंकज जैन 98.6 प्रतिशत अंक अर्जित कर सफलता प्राप्त की हैं। वहीं जिया चौैधरी पुत्री गनेश चौधरी ने 94 प्रतिशत अंक अर्जित किए वहीं युवराज यादव पुत्र राम बाबू यादव ने 91 प्रतिशत अंक अर्जित किए हैं। वहीं वायलॉजी में अनिल सिंह जाटव पुत्र नारायण सिंह जाटव ने 90 प्रतिशत अंक अर्जित कर सफलता प्राप्त की। यह परिणाम दर्शाता है कि सही मार्गदर्शन और कड़ी मेहनत से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। इन सभी विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों और गीता पब्लिक स्कूल के शिक्षकों को इस शानदार सफलता पर बहुत-बहुत बधाई! भविष्य के लिए आप सभी को ढेरों शुभकामनाएँ।

कोई टिप्पणी नहीं