कलेक्टर रविन्द्र कुमार चौधरी ने पोहरी में पंचायत, महिला एवं बाल विकास तथा स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक लेकर दिए निर्देश।
कलेक्टर रविन्द्र कुमार चौधरी ने पोहरी में पंचायत, महिला एवं बाल विकास तथा स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक लेकर दिए निर्देश।
शिवपुरी । पोहरी एलएसजीके महाविद्यालय प्रांगण में शनिवार को कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चौधरी की अध्यक्षता में ग्राम स्तरीय अधिकारी-कर्मचारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला पंचायत सीईओ विजय राज, एसडीएम अनुपम शर्मा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजय ऋषिश्वर, महिला एवं बाल विकास के जिला परियोजना अधिकारी डी.एस. जादौन, जनपद सीईओ ऑफिसर सिंह गुर्जर तथा बीएमओ डॉ. दीक्षांत गुधेनिया सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
कलेक्टर ने विभागवार समीक्षा करते हुए आयुष्मान कार्ड निर्माण, गर्भवती महिलाओं के पंजीयन, आवश्यक स्वास्थ्य जांच, संस्थागत प्रसव, शिशु एवं मातृ मृत्यु दर में कमी तथा कुपोषण की स्थिति पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं को कुपोषित बच्चों की पहचान कर उन्हें एनआरसी में भर्ती कराने हेतु निर्देशित किया गया।
महिला एवं बाल विकास विभाग को स्वास्थ्य विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर गर्भवती माताओं का शत-प्रतिशत पंजीयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। आशा कार्यकर्ताओं एवं सुपरवाइजरों को प्रसव स्वास्थ्य केंद्रों में कराए जाने तथा आयुष्मान कार्ड बनाने में प्रगति लाने के लिए कहा गया। पंचायत सचिवों को गर्भवती महिलाओं के पंजीयन में आ रही समस्याओं के निराकरण हेतु समग्र आईडी स्थानांतरण की प्रक्रिया सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
कलेक्टर ने “एक बगिया मां के नाम” योजना की पंचायतवार समीक्षा कर अधिक से अधिक पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए। साथ ही मनरेगा के लंबित कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने तथा जन्म प्रमाण पत्र बनाने की प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। कलेक्टर ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से बेहतर कार्य निष्पादन के लिए आपसी समन्वय बनाए रखने पर जोर दिया। बैठक में जिला पंचायत सीईओ विजय राज द्वारा भी ग्राम पंचायतों से संबंधित विषयों पर विस्तृत समीक्षा की गई।




कोई टिप्पणी नहीं