बदरवास प्रेस क्लब की कार्यकारिणी के विस्तार के साथ उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों एवं वरिष्ठ पत्रकारों को किया गया सम्मानित।
बदरवास प्रेस क्लब की कार्यकारिणी के विस्तार के साथ उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों एवं वरिष्ठ पत्रकारों को किया गया सम्मानित।
कार्यक्रम में विधायक महेन्द्र सिंह यादव,एसडीएम,एसडीओपी एवं वरिष्ठ पत्रकार हुए शामिल।
शिवपुरी ब्यूरो। गणतंत्र दिवस के अवसर पर बदरवास प्रेस क्लब की कार्यकारिणी की घोषणा के साथ क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों और वरिष्ठ पत्रकारों को सम्मानित भी किया गया।
प्राप्त जनकारी के अनुसार बदरवास में बारई रोड स्थित बालाजी गार्डन में गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रेस क्लब की कार्यकारिणी की घोषणा की गई। इस अवसर पर क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों और वरिष्ठ पत्रकारों को सम्मानित भी किया गया।
कार्यक्रम में अतिथि के रूप में कोलारस विधायक महेन्द्र सिंह यादव,एसडीएम अनूप श्रीवास्तव,एसडीओपी संजय मिश्रा, प्रेस क्लब के संरक्षक एवं वरिष्ठ पत्रकार प्रमोद भार्गव,जिलाध्यक्ष अनूपम शुक्ला,अशोक कोचेटा, वीरेन्द्र शर्मा भुल्ले, रंजीत गुप्ता, मुकेश जैन मुख्य रूप से मंच पर उपस्थित थें ।
बदरवास प्रेस क्लब ब्लॉक अध्यक्ष किरन कुमार शर्मा एवं जिला उपाध्यक्ष घनश्याम श्रीवास्तव ने सभी अतिथियों का माला पहनाकर स्वागत किया।
वहीं क्षेत्रीय विधायक महेन्द्र सिंह यादव ने सभी प्रेस क्लब की नव नियुक्त टीम को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। वरिष्ठ पत्रकार प्रमोद भार्गव ने अपने विचार व्यक्त करते हुए बदरवास की नई कार्यकारिणी को बधाई दी और कहा कि अच्छे से अपना पत्रकारिता का कार्य करें और क्षेत्र के साथ जिले में अपना नाम रोशन करें हम सभी आपके साथ हैं।
आयोजित कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों को सम्मानित किया गया जिसमें एसडीएम अनूप श्रीवास्तव, एसडीओपी संजय मिश्रा, कोलारस टी आई गब्बर सिंह गुर्जर, बदरवास टी आई रोहित दुबे, तहसीलदार प्रदीप भार्गव, महिला बाल विकास परियोजना अधिकारी नीरज सिंह,स्वास्थ्य विभाग बीएमओ,शिवपुरी की मंगलम संस्था में सर्वाइकल के मरीजों का निशुल्क इलाज करने वाले भरत अग्रवाल, सरपंच एवं समाजसेवी संजय अवस्थी का भी सम्मान किया गया।
कार्यक्रम में स्वागत भाषण घनश्याम श्रीवास्तव द्वारा दिया गया वहीं मंच का संचालन लालू शर्मा ने किया एवं आभार व्यक्त किरन कुमार शर्मा ने किया।
इन वरिष्ठ पत्रकारों को भी किया गया सम्मानित।
प्रेस क्लब के कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकारों को भी सम्मानित किया गया जिसमें वरिष्ठ पत्रकार प्रमोद भार्गव, अनूपम शुक्ला, अशोक कोचेटा, वीरेन्द्र शर्मा भुल्ले, रंजीत गुप्ता, मुकेश जैन,बालकिशन शर्मा बॉबी,राजकुमार शर्मा, लालू शर्मा, हरीश भार्गव कोलारस, शील कुमार बदरवास एवं अन्य पत्रकारगण शामिल थें।
प्रेस क्लब बदरवास ब्लॉक की नई कार्यकारिणी इस प्रकार है।
प्रेस क्लब बदरवास ब्लॉक के अध्यक्ष किरन कुमार शर्मा ने अपनी कार्यकारिणी घोषित की है जो इस प्रकार हैं ।
दिनेश कुमार झा उपाध्यक्ष,दिनेश यादव उपाध्यक्ष, रामजीलाल बाबा उपाध्यक्ष,राहुल जाट (सोनू) सचिव,जितेंद्र गोस्वामी सह सचिव,देवेंद्र शर्मा सह सचिव,गोपाल बैरागी कोषाध्यक्ष,प्रदीप कुमार सह सचिव ।



कोई टिप्पणी नहीं