Breaking News

शिवपुरी लघु उद्योग भारती के जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह रावत ने जिले एवं प्रदेशवासियों को दीं दीपावली की बधाई और शुभकामनाएँ।

शिवपुरी लघु उद्योग भारती के जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह रावत ने जिले एवं प्रदेशवासियों को दीं दीपावली की बधाई और शुभकामनाएँ।

शिवपुरी- शिवपुरी लघु उद्योग भारती के जिलाध्यक्ष, पटेल एंड संस पडोरा के संचालक एवं समाजसेवी भूपेन्द्र सिंह रावत ने जिले एवं प्रदेशवासियों को दीपावली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ और बधाई दी है। उन्होंने सभी नागरिकों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की मंगल कामना करते हुए कहा कि दीपावली खुशियाँ बाँटने का पर्व है। हमें वंचित और जरूरतमंदों के जीवन में खुशियों की ज्योति जलाकर इस पर्व को सार्थक बनाना चाहिए।

अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि दीपावली धार्मिक, सामाजिक और सांस्कृतिक एकता का प्रतीक त्यौहार है, जो यह संदेश देता है कि छोटे-छोटे दीप मिलकर अंधकार को पराजित कर सकते हैं। उसी प्रकार हम सब मिलकर समाज और राष्ट्र की समस्याओं का समाधान कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि दीपावली नव-निर्माण और आत्मचिंतन का अवसर है। इस अवसर पर हमें अनुशासित, स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण में पर्व मनाना चाहिए। समाज में भाईचारे और सद्भाव की परंपराओं को और अधिक मजबूत बनाना चाहिए।



कोई टिप्पणी नहीं