शिवपुरी जनपद पंचायत प्रांगण में अध्यक्ष सीईओ एवं स्टाफ ने चलाया स्वच्छता अभियान, सफाई कर्मी एवं जनपद के कर्मचारी का किया सम्मान।
शिवपुरी जनपद पंचायत प्रांगण में अध्यक्ष सीईओ एवं स्टाफ ने चलाया स्वच्छता अभियान, सफाई कर्मी एवं जनपद के कर्मचारी का किया सम्मान।
प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन को सेवा संकल्प अभियान के रूप में आयोजित हुआ कार्यक्रम।
शिवपुरी ब्यूरो। जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती हेमलता रघुवीर रावत द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 17 सितंबर को जन्मदिन को सेवा संकल्प अभियान के रूप में मनाया जा रहा है इसी क्रम में आज जनपद पंचायत कार्यालय में श्रमदान एवं सफाई अभियान का कार्यक्रम आयोजित किया गया।
जिसमें सफाई कर्मी एवं जनपद के कर्मचारी का सम्मान भी किया गया एवं स्वच्छता अभियान की शपथ भी सभी कर्मचारियों को दिलाई गई।
इस अवसर पर जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती हेमलता रघुवीर रावत, कार्यपालन अधिकारी कुं. सोनम जैन एवं स्वच्छ भारत परियोजना अधिकारी सत्यमूर्ति पांडे विशेष रूप से उपस्थित थे।
इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष श्रीमती हेमलता रघुवीर रावत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 25 वर्षों तक देश की सेवा की है। उनके जन्मदिन एवं इस उपलब्धि के उपलक्ष्य में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा ‘सेवा संकल्प माह’ मनाया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि स्वच्छता को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मिशन मोड में आगे बढ़ाया है। इसी भावना के साथ ‘एक दिन, एक घंटा और एक साथ’ के संकल्प के तहत देशभर में स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है।
अभियान के दौरान जनपद पंचायत परिसर में श्रमदान कर साफ-सफाई की गई तथा स्वच्छता के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया।




कोई टिप्पणी नहीं