Breaking News

शिवपुरी में बाबा खाटू श्याम जी के जन्मोत्सव पर 19 नवंबर को निकलेगी भव्य शोभा यात्रा, गूंजेंगे श्याम के जयकारे।

शिवपुरी में बाबा खाटू श्याम जी के जन्मोत्सव पर 19 नवंबर को निकलेगी भव्य शोभा यात्रा, गूंजेंगे श्याम के जयकारे।

राष्ट्रीय अध्यक्ष गिर्राज शर्मा ऐंचवाड़ा ने शहर के समस्त धर्मप्रेमी बंधुओं से इस भव्य शोभा यात्रा और श्याम कीर्तन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है।

​

शिवपुरी- बाबा श्याम सेवा समिति शिवपुरी (म.प्र.) के तत्वावधान में बाबा खाटू श्याम जी का जन्मोत्सव अत्यंत उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। इस पावन अवसर पर आगामी 19 नवंबर 2026, गुरुवार को शहर में एक भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी।  

​समिति के पदाधिकारियों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह भव्य शोभा यात्रा 19 नवंबर को प्रातः 11 बजे से खेड़ापति हनुमान जी मंदिर से आरंभ होगी। यात्रा यहाँ से शुरू होकर झाँसी तिराहा, गुरुद्वारा चौराहा, राजेश्वरी रोड, अस्पताल चौराहा और कोर्ट रोड से होते हुए माधव चौक चौराहा (हनुमान मंदिर) पर संपन्न होगी, जहाँ इसका समापन होगा और इसके उपरांत भव्य श्याम कीर्तन का आयोजन किया जाएगा।  

​इस धार्मिक और आध्यात्मिक आयोजन में राष्ट्रीय अध्यक्ष गिर्राज शर्मा ऐंचवाड़ा और रानीघाटी वाले 108 महंत प्रेमानंद जी महाराज की विशेष उपस्थिति रहेगी। इसके अलावा जिला अध्यक्ष हरिओम गुप्ता,शहर अध्यक्ष अवधेश शिवहरे, महिला जिला अध्यक्ष प्रभा-दीपक गुप्ता, शहर अध्यक्ष शिल्पी-गणेशसिंह कुशवाह, जिला सचिव अनीता सविता सहित समिति के सभी गणमान्य पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे।  

​बाबा श्याम सेवा समिति ने शहर के समस्त धर्मप्रेमी बंधुओं से इस भव्य शोभा यात्रा और श्याम कीर्तन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है।



कोई टिप्पणी नहीं