Breaking News

पोहरी की ग्राम पंचायत छर्च में 22 सितम्बर को आयोजित होगी जनसुनवाई

पोहरी की ग्राम पंचायत छर्च में 22 सितम्बर को आयोजित होगी जनसुनवाई

कलेक्टर अर्पित वर्मा ने अधिकारियों को दिए निर्देश

शिवपुरी। जिले की तहसील पोहरी अंतर्गत ग्राम पंचायत छर्च में मंगलवार, 22 सितम्बर 2026 को प्रातः 11 बजे से जनसुनवाई का आयोजन किया जाएगा। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अर्पित वर्मा ने समस्त कार्यालय प्रमुखों को जनसुनवाई में उपस्थित रहकर आमजनों से प्राप्त आवेदन पत्रों का त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए हैं।

कलेक्टर श्री अर्पित वर्मा के निर्देशानुसार 22 सितम्बर को आयोजित होने वाली इस जनसुनवाई का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण अंचल के नागरिकों की समस्याओं, शिकायतों का मौके पर ही त्वरित समाधान करना है। कलेक्टर श्री वर्मा ने समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे निर्धारित समय पर उपस्थित होकर जनसुनवाई की प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपादित करें।

इसके साथ ही जिला कार्यालय में आयोजित होने वाली नियमित जनसुनवाई कार्यक्रम के लिए अपर कलेक्टर को विकासखंड स्तरीय अधिकारियों के साथ  जनसुनवाई का कार्य सुचारू रूप से संपादित कराने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन का प्रयास है कि दूर-दराज से आने वाले आम नागरिकों की समस्याओं का समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण समाधान हो सके।

कोई टिप्पणी नहीं