शहर के जलाशयों से जलकुंभी हटाने के लिए पूरी योजना से काम किया जाए - कलेक्टर अर्पित वर्मा
शहर के जलाशयों से जलकुंभी हटाने के लिए पूरी योजना से काम किया जाए - कलेक्टर अर्पित वर्मा
जिला वेटलैंड समिति में दिए कड़े निर्देश
शिवपुरी । शहर के जलाशयों में जलकुंभी एक बड़ी समस्या है,जिसे हटाने के लिए पूरी योजना से कार्य करने की जरूरत है। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा ने आज जिला वेटलैंड समिति की बैठक में संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा है कि जलकुंभी हटाने का काम शुरू किया जाए। इसमें वन विभाग, जलसंसाधन और नगरपालिका समन्वय से कार्य करे।
कलेक्टर अर्पित वर्मा की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में वेटलैंड समिति की बैठक आयोजित हुई।
कलेक्टर अर्पित वर्मा के निर्देशन में हुई बैठक में शहर के प्रमुख जलाशय और जल प्रबंधन से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक में जलाशय के संरक्षण और तकनीकी समस्याओं को दूर करने के लिए कड़े निर्देश दिए गए।
शहर के प्रमुख जलाशय की सुंदरता और पर्यावरण को नुकसान पहुँचा रही जलकुंभी को तत्काल और पूरी तरह से हटाने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि जल की गुणवत्ता और जलीय जीवन को सुरक्षित किया जा सके।
कलेक्टर अर्पित वर्मा ने जल संरक्षण और जल स्तर को बनाए रखने के लिए कर्बला पुल पर स्टॉप डैम की विस्तृत कार्ययोजना जल्द से जल्द तैयार करने के लिए कहा गया है। साथ ही जलाशय के हाइड्रोलिक गेट ठीक तरीके से न खुलने की समस्या को गंभीरता से लेते हुए, कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को स्वयं मौके पर जाकर तकनीकी कमियों का बारीकी से निरीक्षण करने और व्यवस्था में तुरंत सुधार करने के निर्देश दिए हैं।
कलेक्टर अर्पित वर्मा ने स्पष्ट कहा है कि शहर के जल स्रोतों का संरक्षण करना, जलभराव और तकनीकी कमियों को समय रहते दूर करना ताकि आम जनता को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। बरसात से पहले इस पर काम होना चाहिए।



कोई टिप्पणी नहीं