Breaking News

शिवपुरी- कोतवाली पुलिस व्दारा सार्वजनिक क्षेत्रो पर उत्पात कर आमजन को भयभीत करने वाले 13 व्यक्तियो को गिरफ्तार कर जेल भेजा

शिवपुरी- कोतवाली पुलिस व्दारा सार्वजनिक क्षेत्रो पर उत्पात कर आमजन को भयभीत करने वाले 13 व्यक्तियो को गिरफ्तार कर जेल भेजा

शिवपुरी ब्यूरो । कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाल पार्क, आमजनो के घूमने कि लिये बने स्थानो एवं सार्वजनिक स्थानो पर पुलिस बल उपलब्ध कराने एवं आमजनो को कोई परेशानी न हो इस हेतु पुलिस अधीक्षक श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया व्दारा आदेशित किया गया है जिसके पालन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामदास प्रजापति एंव नगर पुलिस अधीक्षक सचिन कुमार धुर्वे के मार्ग निर्देशन में कोतवाली टीआई रोहित दुबे व्दारा ऐसे स्थलो पर बल लगाया गया जो आज दिनांक 21.08.26 को थाना क्षेत्र में अलग- अलग स्थानो जेल के पास बडौदी, कमलागंज, गांधी पार्क, लालमाटी, पुराने रेल्वे स्टेशन के पास कुछ व्यक्तियो के उत्पात करने की सूचना प्राप्त हुयी जो तत्काल ही पुलिस टीमों व्दारा दबिश दी गयी जो मौके पर 1. राशिद पुत्र रियाज उम्र 24 साल नि0 कमलागंज 2. शनि जाटव पुत्र आजाद जाटव उम्र 26 साल नि0 कमलागंज 3. राजू पुत्र अमरसिंह जाटव उम्र 30 साल नि0 कमलागंज 4. मोहन पुत्र धनीराम कुशवाह उम्र 35 साल नि0 नोहरी 5. रवि पुत्र रामकुमार धाकड उम्र 30 साल नि0 नगरा 6. सूरज पुत्र राजू उम्र 22 साल नि० लालमाटी 7. दीपक पुत्र बाबूलाल उम्र 32 साल नि0 प्रताप कालोनी शिवपुरी 8. विजय पुत्र मुन्ना जाटव उम्र 40 साल नि0 गोपालपुर 9. देवेन्द्र पुत्र चरणदास उम्र 32 साल नि0 फतेहपुर 10. दिलीप पुत्र मोतीलाल जाटव उम्र 30 साल नि0 फतेहपुर 11. आदित्य पुत्र राजतिलक जाटव उम्र 18 साल नि0 लालमाटी 12. मनोज पुत्र महेश शाक्य उम्र 22 साल नि0 कठमई 13. धर्मेन्द्र पुत्र पप्पू राठौर उम्र 35 साल नि0 नवाब साहब रोड शिवपुरी के उत्पात करते मिले जिससे लोगो में भय का वातावरण उत्पन्न हुआ जो उक्त व्यक्तियों को तत्काल ही इस्त. क्र. 128,129,130,131,132, 133, 134, 135, 136,137,138,139,140/26 धारा 170,126/135(3) बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया गया एवं आरोपीगण को माननीय न्यायालय पेश किया गया।

थाना कोतवाली पुलिस व्दारा सार्वजनिक क्षेत्रो व आमजनो के घूमने वाले स्थल पार्को व मुख्य चौराहो पर लगातार पुलिस बल तैनात किया जाकर असामाजिक तत्वो के विरुध्द कार्यवाही की जा रही है जो निरंतर जारी रहेगी।

सराहनीय भूमिकाः.

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी थाना कोतवाली निरीक्षक रोहित दुबे, उनि० सुमित शर्मा, प्र.आर. 374 गजेन्द्र परिहार, प्र.आर. 348 बाबूलाल, प्र.आर. 829 विपिन भदौरिया, प्र.आर. 255 हरीकृष्ण यादव, प्र. आर. 86 भगवत चतुर्वेदी, प्र. आर. 890 अवतार सिंह, की विशेष भूमिका रही।

कोई टिप्पणी नहीं