Breaking News

दयालु धाम शिवपुरी में विशाल राठौर ने जन्मदिन पर बृद्धजन को सहभोज तथा लगाए 80 पौधे, दिया हरियाली का संदेश

दयालु धाम शिवपुरी में विशाल राठौर ने जन्मदिन पर बृद्धजन को सहभोज तथा लगाए 80 पौधे, दिया हरियाली का संदेश

शिवपुरी। 12 अगस्त 2026   सेवा कार्य तथा पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता का अनोखा उदाहरण पेश करते हुए शहर के समाजसेवी राठौर युवा जागृति मंच के अध्यक्ष *विशाल राठौर* ने अपना जन्मदिन11 अगस्त को शाम शहर के अस्पताल चौक पर निराश्रित भवन मे पहुँचकर उनके बीच सहभोज का आयोजन किया तथा 12 अगस्त को सुबह प्राचीन सिद्ध स्थल श्री बाणगंगा पर पहुंचकर वृक्षारोपण,वाणगंगा पर स्थित गौशाला में गौ सेवा  कार्य तथा दयालु धाम शिवपुरी परिसर में 80 पौधे लगाकर मनाया। 

*विशाल राठौर* ने बताया कि "जन्मदिन पर फिजूल खर्च करने के बजाय पीड़ित मानवता की सेवा, हमारी परंपरा अनुसार गौ माता की सेवा तथा अगर हम धरती को हरा-भरा करें तो यह आने वाली पीढ़ियों के लिए सबसे बड़ा उपहार होगा।"   

इस अवसर पर दयालु धाम परिसर में नीम, पीपल, बरगद, जामुन, अशोक, शमी, आंवला, कन्हैर, बेलपत्र और अन्य छायादार व फलदार पौधे रोपे गए। पौधरोपण कार्यक्रम में पूर्व विधायक माखन लाल राठौर, पूर्व पार्षद श्याम सुन्दर राठौर, हरिओम राठौर चैन, हरिओम हटैयन,डॉ.राकेश,डॉ पवन राठौर,विशाल (RYJMअध्यक्ष),जितेंद्र,सोनू,राकेश ,रविकांत,विवेक,अनिल, कमल, विनोद, ब्रजेश,जीतू, आकाश, भरत, भगवत जी रंन्नोद वाले,दिनेश रंन्नोद वाले,राजेंद्र सिँह पप्पन, रमन, पवन, दीपक,,नरेंद्र,अनिल मनियर,आकाश मोबाईल, RYJM के सदस्यों एवं मित्रगण ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।  

कार्यक्रम के अंत में सभी ने संकल्प लिया कि लगाए गए सभी 80 पौधों की नियमित देखभाल की जाएगी। उपस्थित लोगों ने *विशाल राठौर* की इस पहल की सराहना करते हुए इसे युवाओं के लिए प्रेरणा बताया।

कोई टिप्पणी नहीं